{"_id":"67536070629a2da5b5b2ad9ed34b8ff4","slug":"deeath-in-suspected-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Sun, 13 Dec 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की सीमा के साथ लगते गांव रायपुर दोलेड़ा में रविवार सुबह संदिग्ध हालात में एक 22 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। महिला के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को दिए बयान में मृतका कविता के पिता गांव नारेड़ा निवासी मक्खनलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कविता की शादी दो मई 2012 को रायपुर दोलेड़ा निवासी अमित के साथ की थी।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने लगे थे। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे उनके बेटी का फोन आया था। वह उनको मिलने के लिए बुला रही थी लेकिन काम होने के कारण वे नहीं जा सके। इसके बाद 10:30 बजे कविता की सास का फोन आया कि कविता की मौत हो गई है। इसके बाद गांव के किसी अन्य का फोन आया उसने भी यही बात बताई। दोपहर एक बजे कविता के ससुराल पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतका अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गई।
विज्ञापन