{"_id":"602816f08ebc3ee9584b1545","slug":"decision-to-intensify-agitation-for-district-headquarters-narnol-news-rtk595260283","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय के लिए आंदोलन को तेज करने का लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय के लिए आंदोलन को तेज करने का लिया फैसला
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय को लेकर महेंद्रगढ़ कोर्ट में धरने पर बैठे अधिवक्ता। संवाद
- फोटो : Narnol
Link Copied
जिला मुख्यालय की मांग के लिए वकीलों का धरना शनिवार को 83वें दिन भी जारी रहा। धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट किरोड़ी लाल यादव ने कहा कि सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार हमें जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ में स्थापित करने का भरोसा नहीं देगी तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। सरकार को जनहित में महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित करना चाहिए। यह हमारी मांग नहीं हमारा हक है। आजादी के समय से महेंद्रगढ़ जिला है। हरियाणा के गठन के पहले से महेंद्रगढ़ जिला था। महेंद्रगढ़ से दादरी, रेवाड़ी जिले निकल कर अलग जिले बन चुके हैं। महेंद्रगढ़ जिला तो है, लेकिन उसका मुख्यालय दूसरे शहर में हैं। सरकार अब महेंद्रगढ़ को उसका हक प्रदान करे।
विज्ञापन
धरने को समर्थन देने के लिए धर्मपाल नंबरदार पाया, ओम साईं राम स्कूल के चेयरमैन रमेश सैनी, नीरज मित्तल, पूर्व सरपंच छाजूराम ,वेद प्रकाश सैनी, मनोज कुमार शर्मा, नवल अरोड़ा, विनोद पाली सहित अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्य पहुंचे। आंदोलन में तन, मन, धन से अपना सहयोग करने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।