फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Decision of fate of chairperson and councilors today

किसके सिर सजेगा ताज, फैसला होगा आज

Tue, 21 Jun 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Decision of fate of chairperson and councilors today
Decision of fate of chairperson and councilors today - फोटो : Narnol
नारनौल। नगर परिषद नारनौल और नगर पालिका महेंद्रगढ़ व नांगल चौधरी के प्रधान और पार्षद पदों के लिए 19 जून को पड़े मतों की गणना बुधवार को महिला राजकीय आईटीआई में होगी। प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। नगर परिषद और नगर पालिका चेयरपर्सन के लिए अलग-अलग टेबल लगाई जाएगी। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। बुधवार को यह तय हो जाएगा कि किसके सिर चेयरपर्सन और पार्षद का ताज सजेगा।
विज्ञापन

जिले की दो नगर पालिका और एक नगर परिषद के चेयरपर्सन (प्रधान) और पार्षद पदों के लिए 19 जून को मतदान हुआ था। मतदान के बाद ईवीएम को मतगणना स्थलों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया था। बुधवार को जिले भर के सभी निकायों में हुए मतदान की मतगणना एक साथ शुरू होगी। इस अवसर पर नगर परिषद नारनौल के चेयरपर्सन सहित 142 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। शहर में एक चेयरमैन तथा 31 वार्ड पार्षद चुनकर आएंगे। नारनौल नगर परिषद के चेयरमैन व वार्ड पार्षद की महिला राजकीय आईटीआई नारनौल टीचर ट्रेनिंग कोर्स हाल में होगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार महेंद्रगढ़ नगर पालिका के आम चुनावों की मतगणना महिला राजकीय आईटीआई नारनौल के प्रबंधन संस्था कमेटी हॉल और नांगल चौधरी नगरपालिका के आम चुनाव की मतगणना महिला राजकीय आईटीआई नारनौल के सिलाई तकनीकी हाल में होगी। हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश अनुसार मतगणना निर्धारित समय अनुसार 8 बजे शुरू करवाई जाएगी। मतगणना के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मतगणना के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैले, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मतगणना के लिए लगाए गए हैं 14-14 टेबल
नारनौल नगर परिषद के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। नांगल चौधरी नगर पालिका के लिए 8 टेबल लगाए गए हैं। वहीं महेंद्रगढ़ नगरपालिका के लिए 10 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर एक-एक टेबल परिणाम को अंतिम रूप देने के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की भी लगेगी। यानी जितनी टेबल होंगी उतने ही राउंड की मतगणना होगी। प्रत्येक टेबल पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के साथ-साथ एक दर्जन मतगणना कर्मी तैनात किए गए हैं। मतगणना पूर्ण पारदर्शी तरीके से पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संम्पन्न होगी। इसके लिए भारी संख्या में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
-
मतगणना के लिए बदला ट्रैफिक रूट
महिला आईटीआई के पास रेलवे स्टेशन एवं अस्पताल जाने का रास्ता बुधवार को बंद रहेगा। मतगणना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बैरिकेडिंग कर यह रास्ता बंद कर दिया है। ट्रैफिक थाना प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि महिला आईटीआई में मतगणना होने की वजह से बुधवार को यह रास्ता बंद कर रहेगा है। वहां पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। रेलवे स्टेशन एवं अस्पताल जाने के लिए रेवाड़ी रोड स्थित गंदा नाला और सीताराम मैरिज पैलेस वाले रास्ते होकर जाना होगा।

-
बेल्ट, पर्स, चाबी, अंगूठी, मोबाइल ले जाने की नहीं होगी इजाजत
मतगणना स्थल पर बुधवार को सभी मतगणना कर्मचारियों को लघु सचिवालय के नजदीक स्थित सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना से जुड़े कर्मचारियों को सुबह 7 से 7.30 बजे तक मतगणना केंद्र में प्रवेश कराया जाएगा। ठीक 8 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। इस दौरान ड्यूटी पास व आई कार्ड के अलावा कोई भी चीज अंदर नहीं ले जाने दी जाएगी। सभी को अपनी बेल्ट, पर्स, मोबाइल, पैन या अन्य किसी भी प्रकार का सामान ले जाने की इजाजत नहीं होगी। मतगणना केंद्र में जाने के बाद बाहर आने की अनुमति नहीं होगी। उनके टेबल पर ही भोजन आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed