{"_id":"656240d56a3554e1a2015b94","slug":"death-of-two-national-birds-in-tigra-narnol-news-c-196-1-sroh1013-6741-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तिगरा में दो राष्ट्रीय पक्षियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तिगरा में दो राष्ट्रीय पक्षियों की मौत
Sun, 26 Nov 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव तिगरा में शनिवार को पंचायत घर के पास राष्ट्रीय पक्षी दो मोर मृत मिले। दो दिन पहले भी एक राष्ट्रीय पक्षी की मौत हो चुकी है, जिन्हें ग्रामीणों ने बिना पोस्टमार्टम वन्य प्राणी विभाग के कर्मी नहीं आने पर जमीन में दबाने पड़े। पूर्व सैनिक रामचंद्र, जगदीश व लाल सिंह ने बताया कि मोर को राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा दिया गया है, लेकिन पिछले कुछ समय से लगातार पक्षी की मौत हो रही है। गांव में दो राष्ट्रीय पक्षियों की मौत हो चुकी है। इसके लिए ग्रामीणों द्वारा वन्य प्राणी विभाग को भी सूचित कि गया, लेकिन मौके पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने कुत्तों आदि से बचाने के लिए अपने स्तर पर श्मशान घाट के समीप दबा दिया है। संवाद
विज्ञापन