फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Death of a person under suspicious circumstances, the son of the deceased filed a complaint and accused three nominees of murder

व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतक के बेटे ने शिकायत देकर तीन नामजदों पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 23 Apr 2022 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Death of a person under suspicious circumstances, the son of the deceased filed a complaint and accused three nominees of murder
गांव कोथल खुर्द में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत होने पर परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कोथल खुर्द निवासी मुकेश ने बताया कि शुक्रवार को उसका पिता दलीप सिंह को रात के समय करीब 10 बजे खाना देने के लिए खेत में गया तो वहां पर गांव के ही संजय, विश्वजीत व नरेंद्र उसके पिता के पास बैठे हुए थे। खेतों में कपास बिजाई के लिए सिंचाई का काम चल रहा है। उपरोक्त ने पिता को घर भेजने की बात कहकर उसे वापस भेज दिया। सुबह जब पिता के फोन पर कॉल की तो कोई जवाब नहीं मिला। जब मौके पर गया तो वहां रात वाली जगह की बजाय आगे पुल के पास नहर में उसके पिता अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। नहर में पानी नही था। परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन करके बुलाया। उस समय उसके पिता की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के पुत्र मुकेश के ब्यान पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया तथा संजय, विश्वजीत व नरेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed