{"_id":"4f350e7c2aed7f2adbd23b9a52eba06b","slug":"death-in-way-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से मिलने जा रहे भाई की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन से मिलने जा रहे भाई की मौत
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड के गांव बिहाली की पहाड़ी के समीप सोमवार को मिले शव की शिनाख्त गांव झूक निवासी महाबीर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार महाबीर बहन से मिलने उसके गांव रामपुरा जा रहा था। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
गांव बिहाली की पहाड़ी के समीप गांव रामपुरा गांव को जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक अधेड़ का शव मिला था। शव पहाड़ी के समीप पड़ा था। ग्वालों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को नारनौल के सामान्य अस्पताल के शव गृह में शिनाख्त के लिए रखवा दिया था। मंगलवार को शव की शिनाख्त महाबीर निवासी गांव झूक के रूप में हुई है। महाबीर की बहन की ससुराल रामपुरा गांव में है। महाबीर अपनी बहन से मिलने जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है
विज्ञापन