{"_id":"c403ddd0d0161ff396e470555261485a","slug":"death-in-road-accident-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में मां की मौत, पिता और पुत्र घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में मां की मौत, पिता और पुत्र घायल
नारनौल/महेंद्रगढ़
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
कैंची मोड़ पर बृहस्पतिवार की देर शाम ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मां की मौत हो गई जबकि पिता और पुत्र घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
डोहर खुर्द निवासी जयसिंह अपने पिता मंगलराम और मां कमला देवी के गांव मांडोला में बाबा केसरिया के मेले में आए थे। इसी गांव में जयसिंह की बुआ भी रहती हैं उनसे मिलकर वे बृहस्पतिवार की शाम अपने गांव के लिए रवाना हुए। वे महेंद्रगढ़ के कैंची मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे कमला देवी की मौके पर मौत हो गई जबकि पिता मंगलराम एवं जयसिंह घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
