{"_id":"a0c8b83bc10c11a71efa11d77e054b74","slug":"death-in-accedent-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
गांव कोरियावास निवासी एक युवक की शनिवार रात को एक वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक पैदल अपने गांव जा रहा था।
विज्ञापन
गांव कोरियावास निवासी 35 वर्षीय विजयपाल शराब के ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत था। वह शनिवार देर शाम को गांव रामबास से अपने गांव पैदल आ रहा था। इस दौरान हसनपुर नहर के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर अवस्था के चलते रेफर कर दिया। परिजन जब उसे जयपुर ले जा रहे थे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।