फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   death has rajmishtri

निर्माणाधीन मकान की छत का पत्थर गिरने से राजमिस्त्री की मौत

Sun, 21 Jun 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
death has rajmishtri
खंड के गांव सेहलंग में मकान में गार्डर पट्टी लगाते समय अचानक पैर फिसलने से पत्थर का टुकड़ा राजमिस्त्री के ऊपर आ गिरा। जिससे राज मिस्त्री अनूप (30) निवासी नया गांव गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को उन उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए रेवाड़ी के निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन उसे पोस्टमार्ट के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के भाई संदीप कुमार के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई संदीप ने बताया कि मेरा भाई अनूप गांव सेहलंग में एक मकान पर 20 दिन से मकान निर्माण का कार्य कर रहा था। शनिवार को लगभग दोपहर 12 बजे मेरा भाई अनूप चिनाई का कार्य कर रहा था। अचानक पैर फिसलकर छत से गिर गया और पत्थर का टुकड़ा टूटकर उसके सिर पर जा लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसे चिकिसकों ने मृत घोषित कर दिया। सीटू की भवन निर्माण यूनियन के जिला प्रधान महावीर सिंह, पवन कुमार, शिव कुमार के अनूप की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मृतक के परिजनों को सहायता राशि देकर उसकी मदद करे ताकि उसके परिवार का लालन पालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed