फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dead body of youth found on railway line under suspicious circumstances, family members expressed fear of murder

संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 06 Nov 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on railway line under suspicious circumstances, family members expressed fear of murder
कनीना निवासी एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव का चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। राजकीय रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि कनीना रेलवे लाइन पर कनीना बनी के पास युवक का शव पड़ा है। सूचना के बाद राजकीय रेलवे पुलिस के कर्मचारियों ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। फिलहाल परिजनों के बयान पर राजकीय रेलवे पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए शव का पांच चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के चाचा कनीना निवासी नित्यानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि कनीना रेवाड़ी रेलवे लाइनों पर कनीना बनी के पास एक युवक का शव मिला है। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे सूचना मिलने पर परिजन घटना स्थल पर पहुुंचे तथा उन्होंने शव की पहचान मनीष (22) के रूप में की। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक मृतक के चाचा नित्यानंद के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताने के बाद जीआरपी रेवाड़ी थाना प्रभारी रणवीर सिंह मौके पर पहुंचे तथा परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

परिजनों द्वारा युवक की हत्या की आशंका जताई गई है। पांच चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। विसरा की रिपोर्ट आने बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। विसरा रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - रणवीर सिंह, जीआरपी, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed