फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dead body of one day old newborn found in bushes near Narnaul railway station

Narnaul News: रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला एक दिन की नवजात का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 23 Jan 2023 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Jan 2023 12:14 PM IST
सार

रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि नागरिक अस्पताल के सामने पंजाब नेशनल बैंक के पीछे जाने वाले अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में नवजात जन्मी बच्ची का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर रेलवे पुलिस के निरीक्षक कैलाश चंद शर्मा मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

विज्ञापन
Dead body of one day old newborn found in bushes near Narnaul railway station
नवजात की मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नारनौल में एक दिन की नवजात बच्ची को रेलवे स्टेशन के पास पटरियों के नजदीक झाड़ियों में फेंकने का मामला सामने आया है। नवजात की मौत हो गई है। आने-जाने वाले लोगों ने बच्ची का शव देखा तो इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना के बाद रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि नागरिक अस्पताल के सामने पंजाब नेशनल बैंक के पीछे जाने वाले अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में नवजात जन्मी बच्ची का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर रेलवे पुलिस के निरीक्षक कैलाश चंद शर्मा मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। पुलिस जांच कर रही है कि बच्ची को मारकर यहां फेंका गया या मरी पैदा होने पर फेंका गया। इसके लिए बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नवजात बच्ची का शव मिलने के मामले में पुलिस अब आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस आसपास के अस्पतालों और गर्भवती महिलाओं का भी रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed