{"_id":"63ce2ce2a39c94730e36e419","slug":"dead-body-of-one-day-old-newborn-found-in-bushes-near-narnaul-railway-station-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul News: रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला एक दिन की नवजात का शव, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul News: रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला एक दिन की नवजात का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
Mon, 23 Jan 2023 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 23 Jan 2023 12:14 PM IST
सार
रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि नागरिक अस्पताल के सामने पंजाब नेशनल बैंक के पीछे जाने वाले अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में नवजात जन्मी बच्ची का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर रेलवे पुलिस के निरीक्षक कैलाश चंद शर्मा मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
नवजात की मौत
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नारनौल में एक दिन की नवजात बच्ची को रेलवे स्टेशन के पास पटरियों के नजदीक झाड़ियों में फेंकने का मामला सामने आया है। नवजात की मौत हो गई है। आने-जाने वाले लोगों ने बच्ची का शव देखा तो इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना के बाद रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।
जानकारी के अनुसार रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि नागरिक अस्पताल के सामने पंजाब नेशनल बैंक के पीछे जाने वाले अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में नवजात जन्मी बच्ची का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर रेलवे पुलिस के निरीक्षक कैलाश चंद शर्मा मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। पुलिस जांच कर रही है कि बच्ची को मारकर यहां फेंका गया या मरी पैदा होने पर फेंका गया। इसके लिए बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नवजात बच्ची का शव मिलने के मामले में पुलिस अब आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस आसपास के अस्पतालों और गर्भवती महिलाओं का भी रिकॉर्ड खंगाल रही है।