{"_id":"66b65b304930bbe85d07e767","slug":"dead-body-of-drowned-youth-found-in-shivkund-after-14-hours-narnol-news-c-196-1-nnl1004-114971-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शिवकुंड में डूबे युवक का 14 घंटे के बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शिवकुंड में डूबे युवक का 14 घंटे के बाद मिला शव
Fri, 09 Aug 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-15शिवकुंड से युवक को निकालने में जुटी एसडीआरएफ की टीम।
नारनौल। क्षेत्र के नजदीक ढोसी पहाड़ी पर बने शिवकुंड में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ की टीम ने करीब 14 घंटे बाद बाहर निकाला है। युवक बीते दिन तालाब में नहाते समय डूब गया था। ग्रामीणों और प्रशासन ने काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद एसडीआरएफ टीम की मदद ली गई।
गांव कुलताजपुर निवासी हरीश कुमार अपने दोस्तों के साथ वीरवार दोपहर बाद शिव कुंड के तालाब में नहाने के लिए गया था। इस समय बारिश होने की वजह से तालाब भी भरा हुआ था। हरीश ने शिव कुंड में छलांग लगाई थी, इसके बाद वह बाहर नहीं आया। तालाब में नहा रहे अन्य युवकों ने ग्रामीणों व पुलिस को दी। वीरवार देर शाम तालाब में ग्रामीण तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस प्रशासन की तरफ से एसडीआरएफ की मदद ली गई। एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार सुबह युवक के शव की तलाश की। चिकित्सकों नेपोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।