फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DDPO Pramod Kumar suspended; Health Minister had recommended the action.

Mahendragarh-Narnaul News: डीडीपीओ प्रमोद कुमार निलंबित, स्वास्थ्य मंत्री ने की थी सिफारिश

Tue, 30 Jun 2026 05:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
DDPO Pramod Kumar suspended; Health Minister had recommended the action.
नारनौल। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे प्रमोद कुमार को पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र देशवाल ने निलंबित कर दिया है। यह आदेश विभाग की तरफ से 26 जून 2026 को जारी किए गए थे।
विज्ञापन

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय उपायुक्त कार्यालय चरखी दादरी निर्धारित किया है। बिना उपायुक्त चरखी दादरी की पूर्व अनुमति के वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि 9 जून को नारनौल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें उपायुक्त सहित सभी अधिकारी समय पर पहुंच गए थे लेकिन डीडीपीओ देरी से पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री ने समय पर नहीं आने और विकास कार्यों की फाइल तैयार करने में लापरवाही बरतने पर डीडीपीओ प्रमोद कुमार को बैठक से न केवल बाहर भेज दिया बल्कि सस्पेंड करने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed