फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DC sought approval from Joint Secretary for 12 new reservoirs

डीसी ने संयुक्त सचिव से 12 नये जलाशय की मांगी स्वीकृति

Fri, 29 Jul 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
DC sought approval from Joint Secretary for 12 new reservoirs
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर । संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल । भारत सरकार के संयुक्त सचिव व प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर सुबोध यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अटल भूजल योजना की समीक्षा की। इसके तहत किए जा रहे कार्यो की जानकारी उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर से ली।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि महेंद्रगढ़ में अटल भूजल योजना के तहत 15 प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहे हैं। इस पर लगभग 10.5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें से 11 प्रोजेक्टों के तहत अलग-अलग नदियों तथा नालों में पानी डाला जाएगा। इसमें जनता की भी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। स्वीकृत की गई जल सुरक्षा योजना को तय समय में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बारिश के पानी को संचय करने के लिए 12 नये जलाशय को स्वीकृत करने का आग्रह किया। कहा कि इससे जलस्तर में सुधार होगा। डीसी ने बताया कि महेंद्रगढ़ में अटल भूजल योजना के तहत 75 जोहड़ों पुनरुद्धार तथा सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव ने मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसी तरह आम लोगों को जोड़ना बहुत ही जरूरी है। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता नितिन भार्गव ने बताया कि इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला के सभी जनप्रतिनिधियों का भी विशेष योगदान रहा है। लोगों को इस अभियान के साथ जोड़ा गया है। नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने मुख्यालय स्तर पर योजनाओं को सिरे चढ़ाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed