{"_id":"603e83408ebc3ee97d237241","slug":"dc-sahib-the-sports-stadium-is-incomplete-for-7-years-the-construction-was-also-of-poor-quality-narnol-news-rtk5980274177","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी साहब 7 साल से खेल स्टेडियम अधूरा, जो निर्माण हुआ वह भी घटिया स्तर का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी साहब 7 साल से खेल स्टेडियम अधूरा, जो निर्माण हुआ वह भी घटिया स्तर का
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह युवा खेल कमेटी के प्रधान अक्षय मालड़ा ने डीसी के सामने भ्रष्टाचार की शिकायत रखी। उन्होंने कहा कि बवाना स्टेडियम के नाम पर 20 लाख रुपये की ग्रांट आने के 7 साल बाद भी स्टेडियम का काम पूरा नहीं हो सका। स्टेडियम की चहारदीवारी, कमरा तथा स्टेज के काम में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया है। स्टेज पूरी तरह से धंस गई है। डीसी साहब इसकी जांच कराओ।
उपायुक्त अजय कुमार मंगलवार को महेंद्रगढ़ स्थित लघु सचिवालय में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। शहीद भगत सिंह युवा खेल कमेटी के प्रधान अक्षय मालड़ा, उपप्रधान नवीन सहित अन्य युवाओं ने डीसी से बवाना खेल स्टेडियम के निर्माण कार्यों की जांच का अनुरोध किया। इन युवाओं ने कहा कि वर्ष 2014 में तात्कालिक मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह ने यह बवाना खेल स्टेडियम के लिए 24 लाख रुपये का एलान किया था। जिसमें 20 लाख रुपये की ग्रांट पंचायत को जारी कर दी गई थी। सात साल बाद भी यह काम पूरा नहीं हो सका। स्टेडियम के नाम पर चहारदीवारी, एक कमरा तथा एक स्टेज बनाई गई है। चहारदीवारी का कुछ हिस्सा ढहने की हालत में पहुंच चुका है। स्टेज पूरी तरह से धंस चुकी है। कमरे की हालत भी अच्छी नहीं है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। अगर जांच नहीं कराई गई तो समिति के सदस्य धरना देकर विरोध जताएंगे। उपायुक्त अजय कुमार ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
महेंद्रगढ़ शहर के खिलाड़ी विवेक, नमन, राहुल, प्रीतम, रौनम, प्रीतम ने खेल परिसर में बैडमिंटन कोर्ट शुरू करने की मांग रखी। जिस पर डीसी ने कहा कि इस बारे में एस्टिमेट तैयार किया जा चुका है। जल्द ही मंजूरी दिलाकर काम शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
सरपंच एसोसिएशन कनीना-महेंद्रगढ़ के पदाधिकारी रामनिवास पाटौदा के नेतृत्व में डीसी से मिले। इन लोगों ने गागड़वास, बचीनी, नांगल हरनाथ रूट पर बस सेवा शुरू करने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लॉकडाउन से पहले इस रूट पर बस सेवा थी।
महेंद्रगढ़ बस अड्डे पर तैयार हो चुके रोडवेज बस डिपो को जल्द से जल्द शुरू करने की मांग उठाई। डीसी बोले, आपका अनुरोध रोडवेज महाप्रबंधक को भेज रहे हैं।
यादव सभा का प्रतिनिधि मंडल प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव के नेतृत्व में डीसी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बस अड्डे पर चौकी स्थापित करने, शहर में कन्या स्कूल शुरू करने की मांग रखी। दीवान कालोनी के लोग कालोनी के रास्ते के स्थायी समाधान के लिए डीसी से मिले।
पार्क विकसित कराने के लिए डीसी से मिले
सामाजिक कार्यकर्ताओं व जेजेपी के पदाधिकारियों ने डीसी अजय कुुमार से मिलकर
देवीलाल पार्क को विकसित करने की मांग रखी। इन लोगों ने कहा दो दशक पहले इस पार्क का एलान तात्कालिक सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने किया था। किले के साथ लगती जमीन पार्क के लिए आरक्षित है। यहां पर शहर का भवनों से निकला मलबा, कचरा फेंका जा रहा है। डीसी ने नगर पालिका के सचिव प्रदीप कुमार को इस बारे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
डीसी ने सुनीं 18 शिकायतें
मंगलवार को डीसी के समक्ष 18 शिकायतें रखी गईं। जिसमें बिजली, पानी, अवैध कब्जे, जमीन बंटवारा, राशन कार्ड सहित अन्य शिकायत सुनी गई। इस मौके पर एसडीएम विश्राम कुमार मीणा, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी लता शर्मा, नायब तहसीलदार प्रकाशवीर, परिवाद लिपिक रामपाल के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।