फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DC reached out to the public, listened to their problems while sitting on the veranda

Mahendragarh-Narnaul News: जनता के बीच पहुंचे डीसी, बरामदे में बैठकर सुनीं समस्याएं

Fri, 27 Mar 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 27 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
DC reached out to the public, listened to their problems while sitting on the veranda
फोटो 01बरामदे में बैठकर नागरिकों की शिकायत सुनते डीसी। विभाग
नारनौल। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार शुक्रवार को जब अपने कार्यालय से बाहर निकल रहे थे तो उन्होंने बरामदे में लोगों की भीड़ देखी। यह देख वह जनता के बीच पहुंच गए और बरामदे में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीसी ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया और शिकायतों के निपटारे की स्थिति जानी। उपायुक्त ने जनता की फरियाद सुनने के बाद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि आमजन के काम में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति की बात संवेदनशीलता से सुनी जाए और उनकी जायज समस्याओं का समाधान न्यूनतम समय में सुनिश्चित किया जाए।
डीसी ने अधिकारियों को कहा कि वे केवल कागजी खानापूर्ति न करें, बल्कि धरातल पर लोगों को राहत पहुंचाएं ताकि किसी भी नागरिक को अपने काम के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आई, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed