{"_id":"69e9069cd7a68892750eb632","slug":"dc-inaugurated-virtual-classes-narnol-news-c-198-1-fth1001-237238-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डीसी ने वर्चुअल क्लास का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डीसी ने वर्चुअल क्लास का किया शुभारंभ
विज्ञापन
बाल भवन बावल में वर्चुअल क्लास के शुभारंभ अवसर पर डीसी अभिषेक मीणा।स्रोत:प्रवक
रेवाड़ी। बाल भवन बावल में नीट व जेईई की तैयारी के लिए शुरू की गई वर्चुअल क्लास का शुभारंभ उपायुक्त अभिषेक मीणा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन के उत्थान का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
डीसी ने विद्यार्थियों को नियमितता, अनुशासन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए बेहतर मार्गदर्शन और संसाधन बेहद जरूरी हैं।
वर्चुअल क्लास के माध्यम से छात्र-छात्राएं नाममात्र शुल्क पर नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। इस अवसर पर उन्होंने सीएसआर फंड के माध्यम से इस पहल में सहयोग देने वाली एक निजी कंपनी की सराहना की। साथ ही उन्होंने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि परिषद द्वारा लाइब्रेरी, कंप्यूटर कोर्स और सिलाई-बुटीक सेंटर जैसी कई गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जिससे महिलाएं और बच्चे आत्मनिर्भर बन रहे हैं। कार्यक्रम में प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र और बच्चों को सामग्री भी वितरित की गई।