{"_id":"647a42616093bcb68704fb04","slug":"dc-holds-meeting-for-permanent-solution-to-sewerage-problem-narnol-news-c-196-1-nnl1001-640-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सीवरेज समस्या के स्थायी समाधान के लिए डीसी ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सीवरेज समस्या के स्थायी समाधान के लिए डीसी ने की बैठक
Sat, 03 Jun 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर की सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए डीसी मोनिका गुप्ता ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सीवरेज समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इस संबंध में डीसी ने बैठक के दौरान ही उच्च अधिकारियों से भी फोन पर बातचीत की तथा समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर के नागरिकों को सीवरेज के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
डीसी ने बताया कि शहर में 3 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट मौजूद हैं। एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जन स्वास्थ्य विभाग का है जो 750 एमएलडी की क्षमता का है। इसके अलावा रेवाड़ी रोड पर ही नगर परिषद द्वारा तैयार किया 600 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी है। इसे जरूरत के अनुसार चालू करवाने के निर्देश दिए। वहीं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर-1 में 500 एमएलडी क्षमता का अंग्रेज ट्रीटमेंट प्लांट चल रहा है। इस प्लांट से ट्रीटेड वाटर को गोद बलाहा तक पाइप लाइन के जरिए ले जाने का प्रोजेक्ट चल रहा है। यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है इससे गोद बलाहा व इसके आसपास के गांव में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। डीसी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेक्टर एक के सभी सीवरेज लाइन को पूरी तरह से साफ करवाया जाए। इसके अलावा जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। बैठक में जिला नगर आयुक्त अनुराग ढालिया, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार तथा जन स्वास्थ्य विभाग के एसई एसपी जोशी आदि मौजूद रहे।