फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Markets are abuzz, beauty parlors are crowded, and Narnaul is drenched in the hues of henna.

Mahendragarh-Narnaul News: बाजारों में रौनक, पार्लरों में भीड़, मेहंदी के रंग में रंगा नारनौल

Thu, 29 Oct 2026 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Markets are abuzz, beauty parlors are crowded, and Narnaul is drenched in the hues of henna.
फोटो नंबर-22करवा चौथ पर्व को लेकर ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाने पहुंची महिलाएं। संवाद
नारनौल। करवा चौथ के पर्व को लेकर बुधवार को शहर के बाजारों में खूब रौनक रही। सुबह से ही महिलाएं खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने लगीं। चूड़ियां, साड़ियां, शृंगार सामग्री, पूजन के करवे और कॉस्मेटिक सामान की दुकानों पर भीड़ नजर आई। त्योहार को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

करवा चौथ पर सजने-संवरने की परंपरा के चलते ब्यूटी पार्लरों में भी दिनभर चहल-पहल रही। दो दिन पहले से ही पार्लरों में महिलाओं की संख्या बढ़ने लगी थी। बुधवार को कई पार्लर ग्राहकों से भरे नजर आए। महिलाएं मेकअप, हेयर स्टाइल और मेहंदी लगवाने पहुंचीं। पार्लर संचालिकाओं के अनुसार, त्योहार को देखते हुए पहले से एडवांस बुकिंग की गई थी।
विज्ञापन

संस्थाओं ने निशुल्क लगाई मेहंदी
हुडा सेक्टर में रेडिस के पास स्लम एरिया टेलेंट की छात्राओं ने महिलाओं को निशुल्क मेहंदी लगाई। वहीं, सेवा भारती शाखा नारनौल की ओर से महावीर मार्ग पर निशुल्क मेहंदी कैंप लगाया गया। जयप्रकाश अग्रवाल और सतीश सैनी ने बताया कि कैंप में शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं ने भी मेहंदी लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई शुभ राजयोग बढ़ाएंगे पर्व का महत्व
आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री के अनुसार, करवा चौथ पर कई शुभ राजयोग बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि चतुर्थी तिथि सुबह 1:06 बजे शुरू होकर रात 10:09 बजे समाप्त होगी। पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 से 6:56 बजे तक और चंद्रोदय का संभावित समय रात 8:18 बजे बताया गया है। व्रत का पारण चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने के बाद किया जाएगा।
बाक्स-
करवा चौथ के पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहता है। पार्लर में मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं की संख्या अधिक होने के कारण मैंने स्लम एरिया टेलेंट की छात्राओं से मेहंदी लगवाई।-सविता, हुडा सेक्टर
बाक्स-
करवा चौथ का पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इसे लेकर पार्लर में सजने के साथ मेहंदी लगाकर इसे पूरे उत्साह के साथ मनाने की तैयारी है।-अंजू, हुडा सेक्टर
बाक्स-
साल में एक बार आने वाला करवा चौथ पर्व पति की दीर्घायु के लिए रखा जाता है। इसलिए पूरे सोलह शृंगार करने के लिए मैं पार्लर में तैयार होने व मेहंदी लगवाने के लिए आई हूं।-मोनिका, हुडा सेक्टर

बाक्स-
करवा चौथ के व्रत को लेकर पार्लर में पिछले दो दिनों से महिलाओं की काफी भीड़ है। वीरवार को भी पूरे दिन महिलाओं का मेकअप किया गया और मेहंदी लगाई गई। पर्व को लेकर एडवांस बुकिंग रही और विशेष छूट भी दी गई।-सिमरन अग्रवाल, पार्लर संचालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed