फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   JBT teachers protest over parking at DIET; allege discrimination

Mahendragarh-Narnaul News: डाइट में पार्किंग को लेकर जेबीटी अध्यापकों का विरोध, लगाए भेदभाव के आरोप

Thu, 29 Oct 2026 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
JBT teachers protest over parking at DIET; allege discrimination
फोटो संख्या:69- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में नारेबाजी  करते जेबीटी अध्यापक --संवाद
महेंद्रगढ़। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में बुधवार को एफएलएन ट्रेनिंग के अंतिम दिन पार्किंग व्यवस्था को लेकर जेबीटी अध्यापकों ने विरोध जताया। अध्यापकों ने परिसर में नारेबाजी कर प्रशासन पर भेदभाव करने के आरोप लगाए। वहीं, डाइट प्रशासन ने इन आरोपों को नकारते हुए पार्किंग की कमी को वजह बताया।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक शिक्षा समिति के जिला प्रधान अनिल सिंह सिसोठिया ने कहा कि सभी कर्मचारियों के लिए समान नियम होने चाहिए। पिछले छह दिनों से अध्यापकों की गाड़ियां संस्थान परिसर में खड़ी हो रही थीं, लेकिन अंतिम दिन उन्हें बाहर वाहन खड़े करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जेबीटी अध्यापकों को रोकने के लिए गेट पर कर्मचारी तैनात किए गए थे। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

डाइट के प्राचार्य ईश्वर चंद शर्मा ने बताया कि संस्थान में एफएलएन ट्रेनिंग, केबीसी कार्यक्रम और निजी स्कूलों के करीब 150 प्रिंसिपलों का प्रशिक्षण एक साथ चल रहा था। इससे पार्किंग की समस्या पैदा हुई। उन्होंने कहा कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ बैच के अध्यापकों को वाहन बाहर खड़े करने के लिए कहा गया था। प्रिंसिपलों से भी बाहर पार्किंग करने का आग्रह किया गया था। किसी के साथ भेदभाव करने का उद्देश्य नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एफएलएन ट्रेनिंग में प्राथमिक शिक्षकों को शिक्षण संबंधी जानकारी दी जाती है, जबकि अन्य प्रशिक्षणों में किशोर शिक्षा और एचआईवी-एड्स जागरूकता जैसे विषय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed