फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DC and SP start front line workers vaccination with Corona vaccine

डीसी और एसपी ने कोरोना टीका लगवाकर फ्रंटलाइन वर्कर्स टीकाकरण की शुरूआत

Thu, 04 Feb 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
DC and SP start front line workers vaccination with Corona vaccine
कोरोना टीकाकरण अभियान में वीरवार को डीसी और एसपी ने कोरोना टीका लगवाकर फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण की शुरुआत की। इसमें स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा पुलिस कर्मचारियों को भी टीका लगाया गया। वीरवार को जिले में 72 लोगों को कोरोना का टीका लगा।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार को कोरोना वायरस का टीका नारनौल नागरिक अस्पताल और महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल में कोरोना का टीकाकरण हुआ। दोपहर बाद उपायुक्त अजय कुमार व पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगवाकर जिले में दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण का शुरुआत की। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नागरिक अस्पताल में एफएलडब्ल्यू के टीकाकरण के 58 लाभार्थियों का लक्ष्य रखा गया है। जिले में फ्रंटलाइन वर्कस के लगभग 1800 लाभार्थी को टीकाकरण किया जाना है। जिले के सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स के नाम कोविड पोर्टल पर अपलोड होने पर टीकाकरण ब्लॉक स्तर पर नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना, अटेली, नांगल चौधरी व सतनाली किया जाएगा। इस मौके पर उप सिविल सर्जन (प्रतिरक्षण) डॉ. रामनिवास डहिनवाल ने बताया कि जिले में 16 जनवरी से कोविड का टीकाकरण अभियान चल रहा है। जिले में अभी तक 3778 हेल्थ केयर वर्कर को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। वीरवार से फ्रंटलाइन वर्कस के 19 लाभार्थीयों को कोविड-19 का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed