फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Day temperature drops with night, people shiver

Mahendragarh-Narnaul News: रात के साथ दिन के तापमान में आई गिरावट, ठिठुरे लोग

Thu, 04 Jan 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 04 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Day temperature drops with night, people shiver
नारनौल मे दोपहर के समय बादलों से निकलने का प्रयास करते सूर्य देव।
नारनौल। भीषण हाड़ कंपा देने वाली ठंड का शिकंजा जिले में लगातार कसता जा रहा है। संपूर्ण इलाके पर गंभीर कोल्ड डे, वेब शीतलहर और कोहरा अपने प्रचंड तेवरों से आगाज किए हुए हैं। इसके चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। वीरवार को नारनौल का दिन का तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और महेंद्रगढ़ 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन है। सामान्य तापमान से 9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 4.0 से 10.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश: 5.0 और 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि मैदानी राज्यों पर कड़ाके ठंड ने कहर बरपाया हुआ है। पिछले तीन-चार दिन से निचले स्तर पर कोहरे में कमी आई थी परंतु ऊपरी सतह पर लगातार संघन कोहरे की सफेद चादर बनी हुई है। जिसकी वजह से सूर्य के हल्के दर्शन दोपहर बाद हो रहे हैं और इस कोहरे के आगे धूप भी धुंधली हो जाती है। इससे लगातार दिन का तापमान लुढ़क रहा है। कुछ स्थानों पर रात्रि और दिन के तापमान एक जैसे ही बने हुए हैं। साथ ही हिमालय की बर्फिली की वजह से इलाके में शीतलहर भी तीखे तेवरों से आगाज किए हुए हैं। आने वाले चार दिनों तक संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पाला जमने और गंभीर शीतलहर की संभावना है। इस प्रकार आमजन को अभी कुछ दिनों तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत मिलने आसार नहीं है। 7-8 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में बर्फबारी और संपूर्ण इलाके में एक बार फिर मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव-देखने को मिलेगा। वहीं 8-10 जनवरी के दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदा-बांदी/मावठ होने की संभावना है, परंतु 11 जनवरी के बाद एक बार फिर से हवाओं की दिशा बदलेगी और कड़ाके की ठंड अपने फिर से प्रचंड तेवरों से आगाज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed