फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DAP bags distributed to farmers in the presence of police

पुलिस की मौजूदगी में किसानों को किए डीएपी के बैंग

Thu, 07 Oct 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
DAP bags distributed to farmers in the presence of police
डीएपी लेने के लिए किसानों की लगी लंबी लाइन व खड़े पुलिस कर्मचारी - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। डीएपी खाद खरीदने के लिए वीरवार को किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसानों की अधिक भीड़ होने के कारण गोदाम पर कार्यरत कर्मचारी स्थिति संभाल नहीं पाए। किसानों में पहले खाद लेने की होड़ लग गई। अव्यवस्था फैली देख हैफेड के प्रबंधक ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की उपस्थिति में किसानों को डीएपी खाद दी गई।
विज्ञापन

किसान सुबह से ही हैफेड के गोदाम पर डीएपी खाद लेने के लिए लाइन में लग गए थे, लेकिन कुछ समय बाद किसान लाइन तोड़ पहले खाद लेने की होड़ में जुट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों की लंबी लाइन लगवाई। इसके बाद 300 किसानों को 1500 बैगों खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

हैफेड के प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि डीएपी लेने के लिए कार्यालय में किसानों की भीड़ जुट गई। बार-बार आग्रह के बाद भी किसानों ने लाइन नहीं लगाई जिसके कारण अव्यवस्था फैल गई। थाना प्रभारी को फोन करके सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस की उपस्थिति में खाद का वितरण किया गया। एक किसान के आधार कार्ड पर पांच डीएपी के बैग दिए जा रहे हैं। वीरवार को लगभग 300 किसानों को डीएपी के बैग वितरित किए गए। रबी की बिजाई को लेकर किसान खाद खरीदने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed