फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cyber thug blew 1.25 lakh rupees from mother-daughter account

खाते में रिफंड की राशि भेजने के नाम पर साइबर ठग ने मां-बेटी के खाते से उड़ाई 1 लाख 14 हजार 252 रुपये की राशि

Sun, 07 Aug 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cyber thug blew 1.25 lakh rupees from mother-daughter account
महेंद्रगढ़। साइबर ठग ने महिला को फोन कर रिफंड की राशि खाते में डालने का झांसा देकर महिला और उसकी बेटी के खाते से 1 लाख 14 हजार 252 रुपये की चपत लगा दी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बास निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत देकर राशि बरामद करने व ठग के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में सीमा शर्मा पत्नी राकेश मोहल्ला बास ने बताया कि 23 जुलाई को उसके फोन पर शाम 7 बजे एक काल आई। कॉल करने वाले ने उसने एक कंपनी का नाम बताते हुए कहा कि वह कंपनी से बोल रहा है। ठग ने महिला को उसके खाते में रिफंड राशि डालने की बात कहते हुए झांसे में ले लिया। इसके बाद ठग ने महिला को एक मैसेज भेजकर मैसेज ओपन करने के लिए कहा तथा रिफंड राशि खाते में आने की बात कही। इसके बाद महिला द्वारा खाते में राशि नहीं आने की बात कही गई तो ठग ने कहा कि इस नंबर पर फोन काम नहीं कर रहा है। ठग के झांसे में आकर महिला ने अपनी बेटी के नंबर भी उसे बता दिए तथा एक घंटे में राशि फोन पे के माध्यम से खाते में पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद महिला के खाते से 99470 रुपये की राशि कटने का मैसेज आया। कुछ देर बाद उसकी बेटी के खाते से भी साइबर ठग ने 14782 रुपये उड़ा दिए। पीड़िता ने पुलिस को ठग द्वारा प्रयोग किए गए मोबाइल नंबर व दोनों खातों के विवरण उपलब्ध कराने के बाद ठग के विरुद्ध कार्रवाई कर रुपये दिलवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed