फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CRPF Head Constable passes away while on duty.

Mahendragarh-Narnaul News: ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल का हुआ निधन

Sat, 12 Sep 2026 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
CRPF Head Constable passes away while on duty.
फोटो संख्या:74- सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल अमित कुमार-फाइल फोटो
कनीना। उपमंडल के गांव सीहोर निवासी 36 वर्षीय सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल अमित कुमार का असम के सिलचर में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान के निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अमित कुमार सोमवार को ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उनके पेट में अचानक तेज दर्द हुआ और तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सेवा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें खून की उल्टी भी हुई। डॉक्टरों ने इलाज का प्रयास किया लेकिन वीरवार दोपहर करीब 12 बजे उनका निधन हो गया।
अमित के भाई नरेश ने बताया कि तीन भाइयों में अमित सबसे छोटे थे। उन्होंने वर्ष 2013 में दिल्ली के झाड़ौंदा कैंप से सीआरपीएफ में भर्ती होकर देश सेवा शुरू की थी। विभिन्न स्थानों पर सेवाएं देने के बाद वर्तमान में उनकी तैनाती सिलचर में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित के पिता रामकिशन मिस्त्री हैं और माता कृष्णा देवी गृहिणी हैं। पत्नी शीतल गृहिणी हैं। उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें एक 12वीं और दूसरी छठी कक्षा में पढ़ती है।
पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed