फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crowds in temples on the second Monday and Ekadashi of Sawan

Mahendragarh-Narnaul News: सावन के दूसरे सोमवार व एकादशी पर रही मंदिरों में भीड़

Mon, 21 Jul 2025 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Crowds in temples on the second Monday and Ekadashi of Sawan
फोटो नंबर-11नारनौल में सावन के दूसरे सोमवार पर जला​​भिषेक करती महिलाएं। संवाद
नारनौल। सावन के दूसरे सोमवार को शहर के सभी शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। जहां शहर के सभी शिवालयों में लोगों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर पूजन किया वहीं शहर के प्रसिद्ध मोड़ावाला मंदिर व छोटा बड़ा तालाब पर भक्तों की भीड़ रही। मोड़ावाला मंदिर में तो सोमवार को भी भक्तों द्वारा हरिद्वार से लाई गई कांवड़ को चढ़ाया गया। वहीं शिवरात्रि के पर्व को लेकर भी मंदिरों में तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मोड़ावाला मंदिर के पुजारी राजेंद्र गोसाई ने बताया कि शिवरात्रि पर मंदिर में कांवड़ चढ़ाने वालों के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। इसे लेकर एक तरफ से जलाभिषेक करने वाले लोगों की लाइन लगाई जाएगी। वहीं दूसरी तरफ से एक-एक करके कांवड़ चढ़वाई जाएगी। मंदिर में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

शिवरात्रि
पर यह रहेगा जलाभिषेक का समय-

आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री ने बताया कि शिवलिंग का जलाभिषेक प्राय: ब्रह्म मुहूर्त से ही आरंभ हो जाता है लेकिन शुभ मुहूर्त में जलाभिषेक करने से पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है। शिवरात्रि पर भक्त शिव को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक करते हैं। सुबह का समय विशेष फलदायी माना जाता है। लेकिन दिन और रात में भी पूजा के लिए अच्छे मुहूर्त हैं। जलाभिषेक का शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त से ही आरंभ हो जाता है। सुबह 5 बजकर 44 मिनट से 8 बजकर 41 मिनट तक का सबसे उत्तम समय है। इसके बाद 11 बजकर 7 मिनट से लेकर 12 बजकर 34 मिनट तक का समय भी शुभ मुहूर्त है। शाम को 3 बजकर 26 मिनट से लेकर 6 बजकर 9 मिनट तक और फिर रात में 8 बजकर 53 मिनट से लेकर 12 बजकर 1 मिनट तक भी पूजा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रावण शिवरात्रि पर रात्रि चार प्रहर की पूजा के शुभ मुहूर्त
प्रथम प्रहर की पूजा का मुहूर्त
शाम 7 बजकर 19 मिनट से रात 9 बजकर 26 मिनट तक
दूसरे प्रहर की पूजा का मुहूर्त रात 9 बजकर 26 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 34 मिनट तक
तीसरे प्रहर की पूजा का मुहूर्त रात 12 बजकर 34 मिनट से सुबह 3 बजकर 41 मिनट तक तथा
चौथे प्रहर की पूजा का मुहूर्त सुबह 3 बजकर 41 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed