{"_id":"69e904d4000bc6efd00f8cc7","slug":"crm-machine-reaches-civil-hospital-bone-related-surgeries-to-begin-soon-narnol-news-c-203-1-sroh1011-125837-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में पहुंची सी-आरएम मशीन, हड्डी से संबंधित सर्जरी जल्द शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में पहुंची सी-आरएम मशीन, हड्डी से संबंधित सर्जरी जल्द शुरू होगी
विज्ञापन
वेदप्रकाश शर्मा
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में अब स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ा विस्तार मिला है। लोगों को अब हड्डी से संबंधित ऑपरेशन के लिए निजी अस्पतालों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। बुधवार को नागरिक अस्पताल में अत्याधुनिक सी-आरएम मशीन पहुंचने से लोगों ने राहत की सांस ली है। एक सप्ताह के समय में मशीन को इंस्टाल करने के बाद हड्डी के सभी ऑपरेशन संभव हो पाएंगे।
इस मशीन के आने से खासकर हड्डी, जोड़ और हड्डी से संबंधित जटिल सर्जरी अब सरकारी अस्पताल में ही संभव हो सकेंगी जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। सी-आरएम मशीन एक उन्नत एक्स-रे आधारित तकनीक है जो ऑपरेशन के दौरान शरीर के अंदर की लाइव इमेज दिखाती है।
इससे डॉक्टरों को सर्जरी करते समय सटीक जानकारी मिलती है और ऑपरेशन अधिक सुरक्षित व सफल हो पाते हैं। पहले इस तरह की सुविधा न होने के कारण मरीजों को महंगे निजी अस्पतालों में जाना पड़ता था जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता था। नागरिक अस्पताल में सी-आरएम सी-आरएम मशीन के आने अब लोगों के काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल ने बताया कि सी-आरएम मशीन के माध्यम से हड्डी से जुड़ी सर्जरी, फ्रैक्चर फिक्सेशन, प्लेट और स्क्रू लगाने जैसी प्रक्रियाएं अधिक आसानी और सटीकता से की जा सकेंगी।
अन्य कई जटिल ऑपरेशन भी अब यहां संभव होंगे। इससे मरीजों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि इलाज में पारदर्शिता और गुणवत्ता भी बढ़ेगी। आने वाले दिनों में अस्पताल में ऑपरेशन की संख्या बढ़ने की संभावना है और अधिक से अधिक मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।
-- -- -- -- -- -
समाजसेवियों ने किया पहल का स्वागत
ब्राह्मण सभा के प्रधान दिनेशचंद वैद्य, सैनी सभा के प्रधान सुरेश सैनी, रोटरी क्लब के मुकेश मेहता, शिवरतन मेहता, दिनेश मास्टर ने इस नागरिक अस्पताल की पहल का स्वागत किया है और इसे स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ा सुधार बताया है। उनका कहना है कि अब उन्हें छोटे-छोटे ऑपरेशन के लिए भी शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। नागरिक अस्पताल में सी-आरएम मशीन का आना स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है जो महेंद्रगढ़ के लोगों को बेहतर और सस्ती चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगा।
-- -- -- -- --
वर्जन
नागरिक अस्पताल में सी-आरएम मशीन की उपलब्धता से जिले के हजारों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए यह एक बड़ी राहत है क्योंकि अब उन्हें इलाज के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में ही बेहतर और आधुनिक सुविधाओं के साथ ऑपरेशन किए जा सकेंगे। बुधवार को मशीन पहुंच चुकी है। एक सप्ताह के समय में इंस्टाल होने के बाद हड्डी के सभी ऑपरेशन संभव हो पाएंगे। -एसएमओ जयप्रकाश, नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़।