फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crisis of confidence regarding Jan Vishwas Rally

Mahendragarh-Narnaul News: जन विश्वास रैली को लेकर विश्वास का संकट

Sun, 29 Oct 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 29 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Crisis of confidence regarding Jan Vishwas Rally
नारनौल। दौंगड़ा अहीर में हाेने वाली जन विश्वास रैली को लेकर एक तरफ नांगल चौधरी विधायक रैली में पहुंचने का निमंत्रण दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा के मंत्री ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने रैली के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कह दी। उन्होंने कहा कि इस रैली के बारे में अटेली हलके के विधायक सीताराम यादव तक को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा के नौ साल पूरे होने पर मंत्री ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव प्रेस वार्ता कर रहे थे। जब पत्रकारों ने दौंगड़ा अहीर में 10 दिसंबर को प्रस्तावित रैली के बारे में पूछा तो हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामबिलास शर्मा ने कहा कि आज की स्थिति में कोई रैली नहीं है। उनकी जानकारी में रैली की कोई सूचना नहीं है। वहीं नारनौल के विधायक व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने भी कहा कि उनकी भी जानकारी में कोई रैली नहीं है।
विज्ञापन



पूर्व शिक्षा मंत्री बोले रैली के बारे में मुख्यमंत्री को भी नहीं जानकारी

अभी जन विश्वास रैली होने में करीब डेढ़ माह बचा हुआ है, लेकिन महेंद्रगढ़ में जन विश्वास रैली को लेकर राजनीति में अभी से उबाल आना शुरू हो गया है। पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस रैली के बारे में मुख्यमंत्री को ही जानकारी नहीं है। पहले ही नांगल चौधरी विधायक अपने हलके से बाहर अटेली क्षेत्र में रैली कर रहे है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा जिला अध्यक्ष बोले- रैली हुई तो सभी भाजपा नेता पहुंचेंगे

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जब भाजपा जिला अध्यक्ष से रैली के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर रैली हुई तो भाजपा के सभी नेता दौंगड़ा अहीर की रैली में पहुंचेगे। वहीं जिस दिन रैली की घोषणा की गई थी, उस दिन भाजपा जिला अध्यक्ष स्वयं भी मौजूद थे। लेकिन प्रेस वार्ता में कहा कि अगर रैली हुई तो सभी पहुंचेगे। इससे साफ है कि जिला भाजपा के नेताओं के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed