{"_id":"644128df6abc9f24a3068d25","slug":"young-man-was-assaulted-and-vandalized-in-his-car-in-narnaul-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: ससुराल में युवक के साथ मारपीट, लाठी और कुल्हाड़ी से गाड़ी पर हमला, जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul: ससुराल में युवक के साथ मारपीट, लाठी और कुल्हाड़ी से गाड़ी पर हमला, जान से मारने की दी धमकी
Thu, 20 Apr 2023 05:28 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 20 Apr 2023 05:28 PM IST
सार
नारनौल पुलिस को दी शिकायत में गांव खोहरी थाना शाहजहापुरा अलवर निवासी विकास ने बताया कि उसकी शादी हसनपुर निवासी नेहा यादव के साथ गत 16 फरवरी 2016 मे हुई थी। बिना किसी कारण के वह गत दो वर्ष से अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन
युवक के साथ मारपीट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारनौल के गांव हसनपुर में पत्नी के साथ चल रहे मनमुटाव को लेकर बातचीत करने के आए युवक के साथ उसके ससुराल के लोगों मारपीटाई की। वहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके अलावा गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान युवक के अन्य परिजन भी मौजूद थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
युवक ने पुलिस में दी शिकायत, मामला दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में गांव खोहरी थाना शाहजहापुरा अलवर निवासी विकास ने बताया कि उसकी शादी हसनपुर निवासी नेहा यादव के साथ गत 16 फरवरी 2016 मे हुई थी। बिना किसी कारण के वह गत दो वर्ष से अपने मायके में रह रही है। गत 5 अप्रैल मुंडावर वह अपने भाई मोनू यादव के साथ सुनवाई के लिए कोर्ट में आई थी।
विज्ञापन
वहां उसने उसे माता-पिता के साथ घर पर बातचीत के लिए बुलाया। इसलिए बातचीत करने के लिए गत 16 अप्रैल को शाम 3 बजे अपने माता कमला देवी व परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे। बातचीत के दौरान उसका साला मोनू ने रिश्ता नहीं रखने पर 25 लाख रुपये की मांग की तो उसने यह राशि देने से मना किया तो मोनू ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जब उसने विरोध किया तो वह कुल्हाडी लेकर उसे जान से मारने के लिए भागा।
विज्ञापन
इस पर अपने बचाव के लिए घर के बाहर खड़ी गाड़ी में बैठ गया। जिस पर मोनू द्वारा उसके ऊपर कुल्हाड़ी का वार किया जो गाडी के अगले शीशे पर लगा। इसके बाद मोनू ने कई बार वार किए किए जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। लोग जमा होने पर वह अपने घर के अंदर चला गया और कुछ देर बाद उसका ससुर कुलदीप, सास कमलेश देवी, उर्मिला देवी, नेहा यादव व साला मोनू ने उसे जान से मारने की नियत से ईंट व कुल्हाड़ी लेकर आए। जिस पर वह व उसकी माता व परिवारिक सदस्यों ने गाड़ी में बैठकर गाड़ी को भगाकर जान बचाई। इसके बाद एक शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।