फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   women, death, three, case,

महिला की मौत, तीन पर दहेज हत्या का केस

Sat, 20 May 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
बजीणा में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर तीन के खिलाफ दहेज हत्या कर मामला दर्ज किया है। महिला के पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सुई निवासी ओमबीर ने बताया कि उसकी लड़की रेखा की शादी बजीणा निवासी राजेश के साथ हुई थी। शादी में हैसियत से ज्यादा ही दिया। फिर भी सुसराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई लेकिन सुसराल पक्ष के लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा। ओमबीर ने बताया 15 मई को उनके पास उनके रिश्तेदार का फोन आया कि रेखा की मौत हो चुकी है। फोन के बाद ओमबीर व उसके परिवार के लोग बजीणा पहुंचे। बजीणा जाकर देखा तो लड़की का शव आंगन में फर्श पर रखा हुआ था और वह अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। ओमबीर ने बजीणा पहुंचने पर पुलिस को फोन कर बुलाया और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। ओमबीर ने बताया कि मेरी लड़की को जहर देकर मारा गया है। ओमबीर ने पुलिस को शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस ने ओमबीर की शिकायत पर मृतका के पति बजीणा निवासी राजेश, ससुर दशरथ व सास नमर्दी के खिलाफ के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में जांच अधिकारी एसआई जगमाल सिंह ने बताया कि ओमबीर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed