फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   women created ruckus due to Workers putting numbers of loved ones in camp in Narnaul Civil Hospital

Narnaul: सिविल अस्पताल में लगे कैंप में चहेतो का नंबर लगा रहे थे कर्मी, महिलाओं ने किया हंगामा

Tue, 09 May 2023 02:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 09 May 2023 02:58 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर माह की 9 व 10 तारीख को सिविल अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क कैंप का आयोजन किया जाता है। कैंप में गर्भवती महिलाओं के विभिन्न प्रकार की जांच व अन्य दवाइयां दी जाती हैं। मंगलवार को लगे कैंप काफ़ी संख्या में महिलाएं पहुंचे गई।

विज्ञापन
women created ruckus due to Workers putting numbers of loved ones in camp in Narnaul Civil Hospital
अस्पताल में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल सिविल अस्पताल में गर्भवाती महिलाओं के कैंप में महिलाओं ने हंगामा कर दिया। महिलाओं का आरोप था कि कर्मी अपने जानकारों के नंबर लगवा रहे हैं जबकि वह घंटों से इंतज़ार कर रही हैं। महिलाएं सिविल सर्जन से मिली। उसके बाद डॉक्टरों ने पहुंचकर उन्हें शांत करवाया। लगभग दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। एमएस डॉ केएम शर्मा ने बुधवार से सभी कैंप में अलग व्यवस्था करने के आदेश दिया हैं। महिलाओं के लिए अलग से टेंट और 50 कुर्सीयों की व्यवस्था करने के आदेश दिए।

विज्ञापन


अलग से टेंट और कुर्सियों की होगी व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर माह की 9 व 10 तारीख को सिविल अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क कैंप का आयोजन किया जाता है। कैंप में गर्भवती महिलाओं के विभिन्न प्रकार की जांच व अन्य दवाइयां दी जाती हैं। मंगलवार को लगे कैंप काफ़ी संख्या में महिलाएं पहुंचे गई, जिससे अव्यवस्था फ़ैल गई। इस पर महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कार्यरत स्टाफ जानकारों का नंबर लगवा देते हैं
महिलाओं ने बताया कि वह सुबह से अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं जबकि यहां पर कार्यरत स्टाफ अपने जानकारों का नंबर पहले लगा देते हैं। इससे उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं का कहना था कि कई महिलाओं की सोमवार की ओपीडी स्लिप कटी हुई थी जबकि मंगलवार तक उनका नंबर नहीं पड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने डॉक्टरों को भेजा
हंगामे की सूचना सिविल सर्जन रमेश चंद्र आर्य को मिलने पर उन्होंने अस्पताल के अन्य डॉक्टरों व अधिकारियों को भेजकर हंगामा करने वाली महिलाओं को शांत कराया। डॉक्टरों ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि इस कैंप के बाद लगने वाले अगले सभी कैंपों में बिना किसी भेदभाव के नंबर के हिसाब से महिलाओं को जांचा जाएगा। वही कैंप में मिलने वाली सुविधाओं को भी बढ़ा दिया जाएगा। जिसके बाद ही हंगामा करने वाली महिलाएं शांत हुई।


बिना इलाज लौटी महिलाएं
हंगामा होने के कारण कैंप में आई कई महिलाएं बिना इलाज करवाएं अपने घरों को लौट गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल में कोई सुविधा तक नहीं हैं।

अधिकारी के अनुसार
महिलाओं की शिकायत मिली हैं और हंगामा करने की सूचना भी आई हैं। अब आगे से महिलाओं के लिए टेंट और कुर्सियो की व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं। महिलाओं को आगे से कोई दिक्कत नहीं आएगी। -डॉ. केएम शर्मा, मेडिकल सुप्रीटेंडेंट, सिविल अस्पताल, नारनौल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed