{"_id":"637798f30c11c63c941c20c7","slug":"woman-and-youth-commit-suicide-in-mahendragarh-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला-युवक ने की आत्महत्या: शादी के लिए परिजन नहीं माने, सुसाइड नोट में लिखा- हम शादी करके जीना चाहते थे...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला-युवक ने की आत्महत्या: शादी के लिए परिजन नहीं माने, सुसाइड नोट में लिखा- हम शादी करके जीना चाहते थे...
Fri, 18 Nov 2022 08:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली,नारनौल/महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली,नारनौल/महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 18 Nov 2022 08:08 PM IST
सार
मौके पर मिले सुसाइड नोट के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते दोनों की आत्महत्या की बात सामने आ रही है। सुसाइड नोट के अनुसार शादी के लिए परिजन नहीं माने तो आत्महत्या का कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के अटेली क्षेत्र के एक गांव में ड्राइविंग स्कूल कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला और युवक के शव मिले। महिला का शव नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था जबकि युवक फंदे पर लटका था। सूचना के बाद डीएसपी रणबीर सिंह, अटेली थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सीन ऑफ क्राइम व फिंगर प्रिंट की टीम बुलाकर डंप उठाए गए ताकि घटना के तथ्यों का खुलासा हो सकें। पुलिस को मृतकों के पास सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला शादीशुदा थी। वहीं महिला का तलाक के लिए न्यायालय में केस चल रहा था। दोनों के बीच कुछ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक ड्राइविंग स्कूल चलाता था लेकिन शुक्रवार सुबह जब प्रशिक्षण के लिए युवक स्कूल पहुंचे तो वहां महिला का शव नीचे पड़ा हुआ था तथा युवक का शव पंखे के हुक से लटका हुआ था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Jind: हांसी, हिसार और बरवाला रूट की बसों को बाहर से भेजने के नियम पर भड़के विद्यार्थी, बस अड्डे पर जड़ा ताला
बताया जा रहा है कि मृतक युवक महेंद्रगढ़ जिले का ही रहने वाला है जबकि महिला राजस्थान की रहने वाली तथा शादीशुदा है। बताया जा रहा है दोनों के बीच काफी समय से प्रेम चल रहा था तथा शादी करने के लिए अपने परिजनों से बात की लेकिन परिजन सहमत नहीं होने पर उन्होंने यह कदम उठाया है।
सुसाइड नोट में लिखा करना चाहते थे शादी
पुलिस ने मृतकों के पास एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें मृतक युवक ने लिखा है कि मृतका और वह आपसे में शादी करना चाहते थे। जिसके बारे में दोनों पक्षों के घर वालों को पता था लेकिन मृतका का भाई, मम्मी(माता) व मामा हमारी शादी नहीं होने दे रहे थे। सुसाइड नोट में लिखा है कि दोनों प्रेमी अपना जीवन शादी करके जीना चाहते थे लेकिन युवती के परिजन किसी अन्य स्थान पर उसकी शादी की बात चला रहे थे। इसी बात से हताश दोनों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों मृतकों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मृतकों के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई कर रही है। -संतोष कुमार, थाना प्रभारी, अटेली।