{"_id":"57473ee44f1c1b6072690c42","slug":"tthree-theif-arrest-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े तीन चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन चोर
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 26 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावीर चौकी पुलिस ने बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क से तीन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। महावीर चौकी प्रभारी युद्धबीर सिंह ने बताया कि 19 मई को सिंघाना रोड स्थित दीपक क्रेशर कार्यालय नारनौल से एसी चोरी होने की महावीर चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि बुधवार सायं को संदीप पुत्र शेर सिंह वासी नांगल महल जिला अलवर, प्रदीप पुत्र इंद्र सिंह वासी शिमला खेतड़ी और राकेश पुत्र जगदीश निवासी डाबर वास राजस्थान को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। जिन्हें वीरवार को नारनौल न्यायालय में पेश किया गया।
जहां न्यायालय ने तीनों आरोपियों को 14 दिन के लिए नसीबपुर जेल भेज दिया। चौकी इंचार्ज युद्धबीर ने बताया कि 20 मई को दीपक कुमार पुत्र जय सिंह वासी रघुनाथपुरा ने महावीर पुलिस चौकी में एसी चोरी होने की शिकायत दी थी। पुलिस को बुधवार सायं को सूचना मिली की तीन युवक सुभाष पार्क के पास मोटरसाइकिल पर एसी ले जा रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देख तीनों युवक एसी छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तीनों को मौके पर पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे पिछले दो दिन से इस चोरी के एसी को बेचने के फिराक में थे, लेकिन उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। इस पर पुलिस तीनों को एसी चोरी मामले में गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें वीरवार को नारनौल न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उन्हें नसीबपुर जेल भेज दिया।