{"_id":"58c442804f1c1bd810dc6447","slug":"truck-cosmetik-product-thiife-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कॉस्मेटिक का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कॉस्मेटिक का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में खड़े ट्रक से चोर लाखों रुपये का कास्मेटिक का सामान चोरी कर ले गए। चालक के वापस लौटने पर चोरी की वारदात का पता लगा। मामला सात फरवरी का है। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धारूहेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि गुरुग्राम के शिवाजी नगर निवासी राजकुमार ने शिकायत में बताया कि वह डीजीएफसी कंपनी में फील्ड आफिसर हैं। सात फरवरी को उनकी गाड़ी झज्जर के लुहारी से पीएसजी का माल लेकर कोच्चि के लिए रवाना हुई थी। रात को चालक धारूहेड़ा स्थित कंपनी के कार्यालय के सामने ट्रक को खड़ा कर चला गया। वापस लौटने पर ट्रक से 219 पैकेट गायब थे। चोरी के सामान की उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की, परंतु कुछ पता नहीं लग पाया। शुक्रवार को धारूहेड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन