फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   tractors, mining, police, narnaul, mahendrgarh, haryana

अवैध खनन करते सात ट्रैक्टर-ट्राली जब्त

Wed, 24 May 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 May 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन निरीक्षण अभियान के तहत नांगल चौधरी के कई गांवों से अवैध खनन करते ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा है। टीम ने गांव नांगल, पीपा, ढाणी जाजमा व शहबाजपुर में बजरी की अवैध खनन करते सात ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की। जांच के बाद टीम ने उनको थाना नांगल चौधरी प्रभारी के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


खनन अधिकारी राजेश सांगवान ने बताया कि इससे पहले नांगल पीपा, नांगल कालिया, ढ़ाणी जाजमा, शहबाजपुर में अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध थाना नांगल चौधरी में 19 मई को दो शिकायतें मुकदमा दर्ज करने के लिए भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि नांगल पीपा में मई 2016 में अवैध खनन करने वालों द्वारा गोली भी चलाई गई तथा खनन अधिकारी की जीप को ट्रैक्टर द्वारा जान से मारने की मंशा से टक्कर मारी गई थी। इसके संबंध में अदालत नारनौल में केस विचाराधीन है।
विज्ञापन


खनन अधिकारी ने बताया कि 18 व 19 मई को अवैध खनन करने वालों द्वारा दोबारा खनन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट, बदसलूकी व अभद्र भाषा का प्रयोग कर जेसीबी को छुड़वाकर भागने में सफल रहे थे। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करने के लिए 19 मई को थाना प्रभारी, नांगल चौधरी को लिखा जा चुका है। इस अवसर पर अवैध खनन निरीक्षण टीम में जिला खनन अधिकारी राजेश सांगवान, खनन निरीक्षक राजेश कुमार, पुलिस सहायक उप निरीक्षक वेद मित्र व अजीत सिंह एवं चालक प्रदीप कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed