फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Thieves stole ATM machine outside Axis Bank in Narnaul

नारनौल: स्टेट हाईवे स्थित 17.35 लाख रुपयो से भरा एटीएम उखाड़ ले गए नकाबपोश, दोपहर बाद गांव कांटी से बरामद की टूटी एटीएम

Mon, 25 Apr 2022 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 12:51 PM IST
सार

महेंद्रगढ़-नारनौल रोड स्थित एक्सिस बैंक के बाहर लगे एटीएम में 17.35 लाख रुपये थे। एसपी व डीसी आवास से मात्र 150 मीटर दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
Thieves stole ATM machine outside Axis Bank in Narnaul
नारनौल में एटीएम चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में नकाबपोश बदमाश रविवार रात को महेंद्रगढ़-नारनौल स्टेट हाईवे पर स्थित एक्सिस बैंक के बाहर लगी एटीएम मशीन उखाड़ ले गए। इसमें लगभग 17,35,600 रुपये की नकदी थी। बदमाशों ने पुलिस कप्तान एवं डीसी आवास से मात्र 150 मीटर दूरी पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने टूटी हुई एटीएम गांव कांटी से बरामद की। पुलिस ने बैंक मैनेजर देवेंद्र कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कार्रवाई आरंभ कर दी है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार रविवार की रात को करीब डेढ़ बजे 5-6 बदमाश काले रंग की स्कॉर्पियो में आए। आते ही नकाबपोश बदमाशों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे कर दिया। पुलिस के अनुसार जिस तरह वारदात को अंजाम दिया है उससे लगता है कि बदमाशों ने लोहे की चेन एटीएम में बांधकर उसे गाड़ी से खींचा जिससे वह उखड़ गई और वे उसे गाड़ी में डालकर फरार हो गए।
विज्ञापन


एटीएम में लगभग 17,35,600 रुपये की नकदी थी। सूचना मिलने पर रात को ही बैंक मैनेजर बैंक पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया तथा सीसीटीवी फुटेज चेक किए। सोमवार को पुलिस ने गांव कांटी से टूटी हुई एटीएम बरामद कर ली। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था शून्य
बता दें कि एटीएम बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था बिल्कुल शून्य रही। एटीएम बूथ पर गार्ड तैनात नहीं था तथा एटीएम बूथ खुला हुआ था। एक सप्ताह में दो घटना होने के बाद भी बैंक मैनेजर एटीएम तथा बैंकों की सुरक्षा के लिए सचेत नजर नहीं आ रहे हैं। इस मामले में डीसी ने बैठक कर बैंक अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए थे।

बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि एक तो महेंद्रगढ़-नारनौल स्टेट हाईवे पर अंजाम दिया जहां पर 24 घंटे वाहनों का आवागमन रहता है। वहीं इसी रोड पर एक्सिस बैंक से 150 मीटर दूरी पर पुलिस कप्तान तथा डीसी का आवास है तथा महाबीर पुलिस चौकी भी है। 

 

बैंक मैनेजर देवेंद्र कुुमार की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायत में लगभग 1735600 रुपये की नकदी बताई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोपहर तक गांव कांटी से टूटी हुई एटीएम मशीन बरामद कर ली है। पुलिस आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लेगी। -संतोष कुमार, सिटी थाना प्रभारी, नारनौल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed