{"_id":"1cef79117f39252a10ed3f444808124e","slug":"theif-arrest-tracter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के ट्रैक्टर सहित एक पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के ट्रैक्टर सहित एक पकड़ा
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ नारनौल थाने में मोटरसाइकिल चोरी के दो मामले पहले ही दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार गांव मंढाना निवासी राजेंद्र ने अपना ट्रैक्टर पड़ोस के मकान के सामने पार्क किया हुआ था। उसे कोई चुराकर ले गया। शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने तुरंत प्रभाव से जिले के सभी नाकों पर अलर्ट करवा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पुरानी मंडी निवासी मोहन लाल उर्फ पिंटू ट्रैक्टर लेकर राजस्थान के निंभोर की तरफ भाग गया है। इसके बाद थाना एसएचओ शिव कुमार और एएसआई राजेंद्र ने अपनी टीम के साथ पीछा कर उसे निंभोर गांव में धर दबोचा। पुलिस ने मोहन लाल उर्फ पिंटू द्वारा गांव की बरसाती नाले में छिपाए ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस पार्टी को देखकर मोहन लाल उर्फ पिंटू मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसको मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी मोहन लाल ट्रैक्टर को बेचने की फिराक में था। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मोटरसाइकल चोरी के दो मामले पहले ही नारनौल थाने में दर्ज हैं। नसीबपुर जेल से सजा काटकर वह सितंबर माह में ही बाहर आया था।
विज्ञापन