{"_id":"570163454f1c1bff28c81166","slug":"theft-in-four-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घरों में चोरी, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार घरों में चोरी, लोगों में आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगल चौधरी के नजदीक ढाणी बामणा वाली के चार घरों में चोरी की वारदात हो गई। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने वारदात का जायजा लिया और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वेयर हाउस के नजदीक सुखराम का परिवार शनिवार को तीन कमरों में सोया हुआ था। करीब 1.30 बजे आधा दर्जन चोर घर में घुस गए। उन्होंने विभिन्न कमरों पर बाहर से कुंडी बंद कर दी। इसके बाद टार्च जलाकर वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। इसी दौरान उनकी पुत्रवधू की आंख खुल गई, उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। लेकिन पंखों की आवाज तथा दरवाजा बंद होने के कारण आवाज बाहर नहीं निकली।
25 हजार नकद तथा लाखों के आभूषण लेकर चोर भाग गए। इसके अलावा तुलसी राम पुत्र हजारीलाल के घर में दरवाजा तोड़कर चोर घुसे हैं। अलमारी में रखे 70 हजार नगद तथा एक लाख के गहने चुराए गए हैं। दीन दयाल के घर से चांदी की मूर्तियां चुरा ली गई। कालूराम के घर से सोने व चांदी के विभिन्न गहने चोरी हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि पिछली साल करीब 10 लाख के गहने चोरी हुए थे। चोरी की वारदात बढ़ने से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। थाना प्रभारी राजकरण ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।