{"_id":"4b2b9604af7bc69566957423e7346a69","slug":"theft-from-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार गया जागरण में, चोरों ने खंगाला घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार गया जागरण में, चोरों ने खंगाला घर
नारनौल/महेंद्रगढ़
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव सिसोठ में बुधवार की रात चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब परिवार के लोग गांव में जागरण सुनने गए थे। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित रविदत्त बोहरा की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं छह माह के दौरान तीसरी बड़ी चोरी की घटना होने पर गांव के मौजिज लोग भी थाने पहुंच गए और पुलिस से मामले को गंभीरता से लेने की बात कही।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में सिसोठ निवासी रविदत्त बोहरा ने बताया कि चोरों ने बुधवार रात को उसके घर में घुस कर लाखों रुपये की जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त वह अपने परिवार के साथ गांव में हो रहे जागरण में गए थे। घटना करीब रात 10 से 1 बजे के बीच हुई। जब वे परिवार के साथ घर लौटे तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोर यहां से करीब सवा सात लाख रुपये के जेवरात उड़ा ले गए। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी दौरा किया और नमूने लिए।
विज्ञापन
इन पर हाथ किया साफ
2 सोने के हार, 3 सोने की अंगूठी, 2 लेडीज अंगूठी, 2 जोड़ी सोने की झुमकी, 1 साने का टीका, 4 सोने की चूड़ी, 2 सोने की चेन, 1 चांदी की कड़ी, 2 जोड़ी चांदी की पाजेब, 15 चांदी के सिक्के के अलावा 10 हजार रुपये नकद और 1 मोबाइल चोरी हुआ है।
विज्ञापन
बढ़ रही घटनाएं, खुलासा एक का भी नहीं
क्षेत्र में चोरियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। किसी भी मामले में भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। जिसके चलते क्षेत्र में असुरक्षा की भावना लगाता बढ़ती जा रही है। चोरियों को रोकने में नाकाम रही पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगना चिंता का विषय है।
घटनाओं पर एक नजर
-गाड़िया लुहार के डेरे से लाखों रुपये के जेवरात चोरी।
-भालखी गांव में एमपी पुलिस के इंस्पेक्टर के घर लाखों के जेवरात चोरी।
-आजाद चौक के गारमेंटस शो रूम से चोरी।
-मई को सुरेहती जाखल से जेवरात चोरी।
-कनीना में एक ही रात में तीन मकान में चोरी।