फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Teacher raped boy student in Nangal Chaudhary of Haryana

घिनौनी हरकत: कोचिंग सेंटर के शिक्षक ने छात्र से किया कुकर्म, चलने में परेशानी महसूस हुई तो परिजनों को बताई ये बात

Fri, 04 Feb 2022 07:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नांगल चौधरी नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नांगल चौधरी नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 07:46 PM IST
सार

आरोपी शिक्षक तीन महीने से बच्चे के साथ गलत काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को काबू कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।

विज्ञापन
Teacher raped boy student in Nangal Chaudhary of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo Photo

विस्तार

हरियाणा के नारनौल के नांगल चौधरी के एक गांव के रहने वाले कोचिंग सेंटर के शिक्षक ने नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म किया। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। नांगल चौधरी पुलिस को दी शिकायत में 13 वर्षीय छात्र के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा गांव के ही एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाता है। करीब डेढ़ महीने से वह कोचिंग जाने से इनकार कर रहा था।

विज्ञापन

 

पढ़ाई करने में लापरवाही बरत रहे बेटे को डांटा गया तो उसने कहीं हॉस्टल में रखने या दूसरी जगह पर ट्यूशन लगवाने की गुहार लगाई, पर उन्होंने उसकी बात को स्वीकार नहीं किया। एक फरवरी को बेटा चलने में परेशानी महसूस कर रहा था। कारण पूछने पर उसने बताया कि शिक्षक ने उसके साथ गलत काम किया है। वह तीन महीने से उसके साथ कुकर्म कर रहा है।

विज्ञापन

 

परिजनों ने शिक्षक से संपर्क करके उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही तो वह उन्हें भी धमकी देने लगा। बच्चे के परिजनों की शिकायत मिलने पर नांगल चौधरी की पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवाया और शुक्रवार अल सुबह दबिश देकर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। एसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अध्यापक ने कुकर्म की बात स्वीकार कर ली है। मेडिकल करवाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed