फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Suicide of store keeper posted in Narnaul General Hospital, dead body found hanging in department

Narnaul: सामान्य अस्पताल में तैनात स्टोर कीपर की आत्महत्या, विभाग में लटका मिला शव

Tue, 08 Aug 2023 10:03 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 08 Aug 2023 10:03 AM IST
सार

कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार शाम को 5 बजे काम खत्म हो जाता हैं। इस पर कर्मियों ने उसे चलने को बोला, लेकिन नरेंद्र ने उन्हें काम होने की बात कह दी और वहीं रुक गया। देर रात तक नरेंद्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई।

विज्ञापन
Suicide of store keeper posted in Narnaul General Hospital, dead body found hanging in department
सिविल अस्पताल नारनौल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल सिविल अस्पताल में कार्यरत स्टोर कीपर ने अस्पताल में बने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता तब लगा, जब मृतक की पत्नी और एक सहयोगी कर्मी नरेंद्र को ढूंढ़ते हुए अस्पताल पहुंचे। कर्मी ने खिड़की से कमरे में शव लटका हुआ देखा। इसकी सूचना पुलिस और अधिकारीयों को दी गई। जिस कमरे में नरेंदर ने आत्महत्या की, उस कमरे क़ो बाहर से ताला लगा हुआ था और अंदर से भी बंद था। आशंका जाहिर की जा रही हैं कि नरेंद्र ने कमरे क़ो बाहर से ताला लगाकर खिड़की से अंदर आकर आत्महत्या की होगी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक नरेंद्र काफी दिनों से मानसिक रूप से भी परेशान रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के स्टोर कीपर नरेंद्र का शव सोमवार रात क़ो अस्पताल के कमरे में पंखे से लटका मिला हैं। कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार शाम को 5 बजे काम खत्म हो जाता हैं। इस पर कर्मियों ने उसे चलने को बोला, लेकिन नरेंद्र ने उन्हें काम होने की बात कह दी और वहीं रुक गया।
विज्ञापन


देर रात तक नरेंद्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन उसे ढूंढ़ते हुए सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्हें कमरे की खिड़की से नरेंद्र का शव लटकता हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस, सीएमओ, एमएस को दी। सूचना मिलने पर अभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed