{"_id":"648d860b91ced81b750ef393","slug":"success-of-mahendragarh-police-gold-and-silver-jewelery-and-cash-worth-lakhs-recovered-from-accused-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ पुलिस की कामयाबी: आरोपियों से लाखों के सोने चांदी के आभूषण और नकदी बरामद, नौ वारदातों का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महेंद्रगढ़ पुलिस की कामयाबी: आरोपियों से लाखों के सोने चांदी के आभूषण और नकदी बरामद, नौ वारदातों का खुलासा
Sat, 17 Jun 2023 03:38 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 17 Jun 2023 03:38 PM IST
सार
पुलिस ने 14 जून को जिला झुंझुनू के गांव बनगोठड़ी निवासी अजीत, महेंद्रगढ़ के गांव बवाना निवासी होशियार, कनीना निवासी अनिल और चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी झगड़ोली निवासी राहुल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया था।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों को लेकर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तीन दिन पहले पकड़े गए आरोपियों से रिमांड के दौरान 90 प्रतिशत चोरी रिकवरी हुई है। चोरी के आरोपियों लाखों रुपये के गहने बरामद किए हैं। चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी ज्वेलर्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा उप पुलिस अधीक्षक रणबीर सिंह ने शहर थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर किया। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ में एक चोर गिरोह चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
पकड़े गए गिरोह से चोरी की 9 वारदातों का हुआ खुलासा
उप पुलिस ने अधीक्षक ने बताया कि बलजीत वासी बवाना हाल हनुमान मंदिर महेंद्रगढ़ ने नकदी और ज्वेलरी चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए 14 जून को जिला झुंझुनू के गांव बनगोठड़ी निवासी अजीत, महेंद्रगढ़ के गांव बवाना निवासी होशियार, कनीना निवासी अनिल और चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी झगड़ोली निवासी राहुल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया था। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों के पास से 1.65 लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये का सोना बरामद किया है। उप अधीक्षक ने बताया कि उनसे 90 प्रतिशत माल की बरामदगी हो चुकी है।
विज्ञापन
दिन में बाइक पर करते थे रेकी
उप अधीक्षक रणबीर सिंह ने बताया कि उक्त तीनों आरोपी दिन के समय बाइक पर रेक करते थे। और रात को पैदल जाकर वारदात को अंजाम देते थे। अधिकतर वो बंद मकान को निशान बनाने का प्रयास करते थे।
विज्ञापन
9 वारदात को किया कबूल
पूछताछ में आरोपी होशियार ने चोरी की इस वारदात के अतिरिक्त 5 वारदात थाना शहर महेंद्रगढ़, 2 वारदात थाना सतनाली और 1 वारदात थाना सदर महेंद्रगढ़ में अंजाम देना कबूल किया है। पूछताछ में आरोपित होशियार से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई, जो चोरी के पैसों से खरीदी हुई थी।