फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Snatching Money from salesman of petrol pump of Nangal Chaudhary in Narnaul

Crime in Narnaul: पेट्रोल पंप सेल्समैन से पिस्तौल दिखाकर छीनी लाखों की नकदी, सेल्समैन को लाठी-डंडों से किया घायल

Fri, 15 Jul 2022 11:38 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Jul 2022 11:38 AM IST
सार

सेल्समैन संजय कुमार ने इस वारदात की लिखित शिकायत नांगल चौधरी थाने में देकर मामला दर्ज कर उक्त बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Snatching Money from salesman of petrol pump of Nangal Chaudhary in Narnaul
अपराध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नारनौल में नांगल चौधरी के रामलिकपुर स्थित एक पेट्रोल पंप से अज्ञात युवकों ने पिस्तौल व लाठी-डंडों के बल पर सेल्समैन से डेढ़ लाख रुपये छीन लिए। सेल्समैन ने इसकी शिकायत नांगल चौधरी थाना पुलिस में दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेल्समैन गांव लूजोता निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह पिछले सात साल से निर्मल फिलिंग स्टेशन रायमलिकपुर पर सेल्समैन की नौकरी करता है। गुरुवार रात को वह और सेल्समैन सुरेश गांव मुसनौता डयूटी पर थे। सुरेश चारपाई पर सोया हुआ था और वह अंदर कमरे में बैठा हुआ था। रात्रि करीब डेढ़ बजे चार युवक, जिन्होंने अपने हाथों में लाठी-डंडा व पिस्तौल कट्टा ले रखी थी, पंप के अंदर आए और चारपाई पर सोए सेल्समैन सुरेश पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे सुरेश के सिर, हाथ और पैरों पर चोट लगी। आरोपी सुरेश का मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। एक युवक, जिसके पास कट्टा था, अंदर कमरे में उसके पास गया और पिस्तौल दिखाकर नकदी देने की बात कही। जब उसने मना तो किया तो वे गल्ले में रखी करीब सवा से डेढ़ लाख की नकदी छीनकर ले गए। रुपय लेकर वे सभी हाईवे पर खड़ी अपनी काली रंग की स्कार्पियो गाड़ी में बैठकर कोटपुतली की तरफ भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने अपने पड़ोसी पर पंप पर काम करने वाले लालचंद व नत्थूराम को बुलाया और फोन से पुलिस को सूचना दी। सेल्समैन सुरेश को इलाज के लिए कोटपुतली सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सेल्समैन संजय कुमार ने इस वारदात की लिखित शिकायत नांगल चौधरी थाने में देकर मामला दर्ज कर उक्त बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed