फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   shift atteandent beated by some one

शिफ्ट अटेंडेट के साथ मारपीट, नारेबाजी

Wed, 30 Sep 2015 11:06 PM IST
नारनौल/महेंद्रगढ़
नारनौल/महेंद्रगढ़ Updated Wed, 30 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन

एचएसइबी सब स्टेशन खेड़ी में बतौर शिफ्ट अटेंडेट बिजली कर्मचारी के साथ पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट करने को लेकर कनीना स्थित एचएसइबी कर्मचारियों ने सूचना पाकर कार्य को बीच में छोड़कर एकत्रित हुए तथा नारेबाजी कर उपमंडल अधिकारी को उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


उपमंडल अधिकारी के आश्वासन के बाद सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने काम पर वापस लौटे। अनूप कुमार शिफ्ट अटैंडेट के अनुसार वह 33 केवी सब स्टेशन खेड़ी में अपनी ड्यूटी में तैनात था। सुबह लगभग 7 बजे विनोद कुमार वासी खेड़ी पावर हाउस के अंदर पहुंचा। विनोद कुमार ने आते ही उसके साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट करते हुए वहां पर रखे बिजली के उपकरणों के साथ छेड़छाड़ करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का कार्य किया तथा उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


उसने तलवाना फीडर को जबरन चलाने की कोशिश की तथा मना करने पर उसके साथ मारपीट की। इसके चलते उसने सारे मामले की सूचना पुलिस तथा अपने इंचार्ज अशोक कुमार को दी। कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय उसी को ही जबरन ड्यूटी के दौरान उठा ले आए। वहीं कनीना बिजली निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों को इसकी सूचना लगी तो वो सभी कार्य को बंद करके एकत्रित हुए तथा अपने साथी अनूप को पुलिस से छुड़ाकर लाए। इस दौरान उन्होंने अपना रोष प्रकट कर बिजली निगम कार्यालय से उपमंडल कार्यालय तक पैदल नारेबाजी करते हुए गए एवं उपमंडल अधिकारी सतबीर सिंह जांगू को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed