{"_id":"592086634f1c1bb936f226f0","slug":"runing-bus-women-fell-down-road-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस से गिरी महिला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती बस से गिरी महिला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबेनगर के पास रेवाड़ी रोड पर शुक्रवार देर रात टूरिस्ट बस की सीट पर बैठी गाजियाबाद के विजयनगर निवासी एक महिला सड़क पर गिर गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल भिजवाया। टूरिस्ट बस में सवार लोगों को दूसरी बस से उन्हें भिजवाया। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
उत्तर प्रदेश के सैन विहार गाजियाबाद का 40-50 लोगों का एक दल 17 मई को टूरिस्ट बस से महेंदीपुर बालाजी व सालासर धाम आदि धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए निकला था। इन धार्मिक स्थलों का दर्शन करने के बाद यह दल शुक्रवार देर शाम करीब 8 बजे नारनौल होते हुए वापस गाजियाबाद जा रहा था। टूरिस्ट बस शहर के रेवाड़ी रोड पर वाटर टैंक के पास सूबेनगर निकट ही पहुंचा था कि खिड़की के निकट सीट पर नींद में सो रही गाजियाबाद के विजय नगर निवासी अर्चना पत्नी अंकुर अचानक सड़क पर जा गिरी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर दुर्घटना बारे पूछताछ की। इस दौरान भ्रमण दल में शामिल मृतका के परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम न करवाने का आग्रह किया। इस पर पुलिस ने परिजनों को इस मामले में डीसी से बातचीत करने की सलाह दी। परिजनों के बात करने पर डीसी राजनारायण कौशिक ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार पोस्टमार्टम करवाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल भिजवाया। जहां पर पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
बस में महिला का पति व अन्य परिजन भी बैठे हुए थे। बयान के आधार पर इत्तफाकिया हादसे की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
-राकेश कुमार, आईओ, नारनौल पुलिस