फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   rape, miner, bjp leader, son, jail

भाजपा नेता का बेटा पहुंचा जेल

Sun, 01 May 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 01 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग दलित छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी वरिष्ठ भाजपा नेता डालू सिंह के बेटे योगेश उर्फ गोगिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले के तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

मामला विधानसभा में उठने के बाद मामले की जांच कर रही डीएसपी तान्या सिंह और पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी का तबादला कर दिया गया था।

पुलिस ने शनिवार को योगेश उर्फ गोगिया को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। बता दें कि 25 मार्च को नारनौल के महिला थाने में एक नाबालिग छात्रा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 8 मार्च की रात जब वह अपने घर से बाहर गई थी। तब गांव के ही अमित पुत्र रामौतार और त्रिलोक पुत्र श्योराम उसे बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर एक झोपड़ी में ले गए थे। वहां अमित ने उसके साथ गलत काम किया। उसी दौरान गांव के गगनदीप और योगेश उर्फ गोगिया ने उसकी वीडियो बनाई थी। वीडियो के जरिए आरोपी नाबालिग को लगातार ब्लैकमेल कर उसके साथ गलत काम रहे थे। वहीं नाबालिग को यह बात किसी के सामने नहीं बताने की धमकी भी दी थी। पुलिस उक्त मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन भाजपा नेता के बेटे की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी और इसी बीच यह मामला इनेलो विधायक द्वारा हरियाणा की विधानसभा में उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed