फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   protest for privatisation

निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 24 Oct 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल Updated Sat, 24 Oct 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को आल इंडिया पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन यूनिट के कर्मचारियों ने 23 सब डिवीजन को निजी हाथों में देने के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जिसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान सत्यपाल सिंह ने की व संचालन यूनिट सचिव सुरेन्द्र सिंह सैनी ने किया। इस विरोध प्रदर्शन के केन्द्र कमेटी के राज्य सचिव किरोड़ी मल सैनी भी उपस्थित थे।

       उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार बिजली विभाग को अपने चहेते पूंजीपतियों को  देने जा रही है। जिसको किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार आने पर कर्मचारी, मजदूर, किसान, छात्र विरोधी फैसले किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यूनियन के राज्य सचिव किरोड़ीमल सैनी ने कहा कि 14 अगस्त 1998 को हविपा-भाजपा की सरकार ने किसानों को सस्ती व 24 घंटे बिजली व सुधारीकरण के नाम पर बिजली बोर्ड तोड़कर निजीकरण किया। बताया कि जब 400 करोड़ रुपये का घाटा दर्शाया था। जो अब बढ़कर 30 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सब पूर्व व वर्तमान सरकारों की गलत नीतियों का परिणाम है। इस मौके पर वासुदेव शर्मा, अर्जुन सोनी, अजीत, ताराचंद, सचिन, विजय, गोपी, राकेश, कैलाश चंद, बाबूलाल, विक्रम सिंह, संदीप शर्मा, किरोड़ी लाल, रोशन लाल, देशराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed