{"_id":"f095b694c2717eda8eadbe15f39cb144","slug":"police-raid-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में पकड़ी अंत्योदय योजना की दाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापेमारी में पकड़ी अंत्योदय योजना की दाल
नारनौल/महेंद्रगढ़
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
गुप्तचर विभाग की रिपोर्ट पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने छापेमारी कर अनाज मंडी में अंत्योदय योजना के तहत मिलने वाली साढ़े दस कुंटल चने की दाल को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सिटी चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार को अनाज मंडी में छापा मारा। छापे के दौरान एक गोदाम से 42 कट्टे चने के दाल के बरामद किए गए। पुलिस ने दाल को अपने कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं इस मामले के कारण फूड एंड सप्लाई विभाग पर सवाल भी खड़े होने शुरू हो गए है।
विज्ञापन