{"_id":"6279224e44728a71094d55a1","slug":"police-caught-woman-with-ganja-in-mahendragarh-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंदग्रढ़: साढ़े सात किलो गांजे के साथ प्रवासी महिला काबू, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मारा था छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महेंदग्रढ़: साढ़े सात किलो गांजे के साथ प्रवासी महिला काबू, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मारा था छापा
Mon, 09 May 2022 07:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 09 May 2022 07:46 PM IST
सार
महिला मूल रूप से झारखंड निवासी बताई जा रही है जो हाल आबाद महेंद्रगढ़ शहर के वार्ड नंबर एक की आदर्श कॉलोनी में रह रही थी।
विज्ञापन
थाने में गांजे की जांच करती पुलिस टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ शहर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार शाम को छापा मारकर एक महिला से सात किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। साथ ही आरोपी महिला को काबू कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के वार्ड नंबर एक आदर्श कॉलोनी हनुमान मंदिर के नजदीक एक महिला अवैध रूप से गांजा बिक्री का कारोबार करती है।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर थाना शहर पुलिस टीम ने एएसआई देवेंद्र कुमार व ड्यूटि मजिस्ट्रेट राजकीय पशु चिकित्सालय दौंगड़ा के वरिष्ठ चिकित्सक अरूण कुमार की देखरेख में महिला को अवैध गांजे के साथ काबू किया। महिला मूल रूप से झारखंड निवासी बताई जा रही है जो हाल आबाद महेंद्रगढ़ शहर के वार्ड नंबर एक की आदर्श कॉलोनी में रह रही थी। पुलिस टीम द्वारा महिला को काबू कर थाने ले जाया गया है।
विज्ञापन
एएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला नशे का कारोबार करती है। सूचना मिलने के उपरांत उच्चाधिकारियों के आदेशों के बाद डॉ. अरूण कुमार ड्यूटि मजिस्ट्रेट नियुक्ति कर टीम द्वारा महिला के मकान पर छापा मारा गया। जिससे करीब सात किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। महिला से पूछताछ में नशे के अवैध कारोबार में जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन